15 तक धान खरीदी का नया पंजीयन व संशोधन 31 तक

गरियाबंद| धान खरीदी अंतर्गत पंजीयन और संसोधन को लेकर राज्य शासन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। छत्तीसगढ़ शासन ने एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन और संशोधन की समय-सीमा तय कर दी है। इसके तहत अब किसान 15 जनवरी 2026 तक नया पंजीयन और 31 जनवरी 2026 तक संशोधन करा सकेंगे। दरअसल, किसानों द्वारा खसरा-रकबा सुधार, केरी फॉरवर्ड, फसल विवरण प्रविष्टि, नया पंजीयन और रकबा संशोधन को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। किसान पोर्टल में समितियों के लॉगिन के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में सुविधा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *