15 थानों में जमा कराई गई गोपनीय सामग्री

भास्कर न्यूज| महासमुंद छग माध्यमिक शिक्षा मंडल के आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष परीक्षा 1 मार्च के बजाय 10 दिन पहले यानी 20 फरवरी से शुरू होने जा रही है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए कमर कस ली है। सोमवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी शासकीय आदर्श स्कूल (समन्वय केंद्र) से जिले के सभी 115 केंद्रों के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया। परीक्षा प्रभारी एनके सिन्हा ने बताया कि जिले के 115 परीक्षा केंद्रों (2 हाईस्कूल और 113 हायर सेकेंडरी) के केंद्राध्यक्षों और सहायक केंद्राध्यक्षों को सीलबंद प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाएं, उपस्थिति पत्रक और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री सौंप दी गई है। गोपनीय सामग्री को पुलिस सुरक्षा के बीच 13 अधिगृहीत बसों के माध्यम से जिले के 15 थानों और चौकियों में सुरक्षित जमा कराया गया है। गोपनीय सामग्रियों को सुरक्षित तरीके से पहुंचाया गया। इधर दूसरी ओर दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी तैयारी में जुट चुके है। 20 फरवरी को 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरूआत होगी। पहले दिन 20 फरवरी को भूगोल, भौतिक शास्त्र (प्रारंभ), 23 फरवरी राजनीति शास्त्र, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र का परीक्षा होग। वहीं 25 को संस्कृत, 27 को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, 2 मार्च को गणित का पर्चा होगा। 5 उड़नदस्ता और 5 विशेष दल का गठन: सीजी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर 5 उड़नदस्ता दल और तहसील स्तर पर भी 5 दल तैनात किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *