15 दिन में 1000 गर्भवती बिना सोनोग्राफी ही लौटीं

महासमुंद| जिला अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन 15 दिन से बंद पड़ी है। इसकी वजह से करीब एक हजार गर्भवतियों को बिना जांच वापस लौटना पड़ा है। पूर्व पार्षद और समाजसेवी पंकज साहू ने जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज की बदहाली पर सत्ता पक्ष और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद स्ट्रेचर पर पहुंच गई है और गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंकज ने कहा कि अस्पताल की स्थिति पहले इतनी खराब कभी नहीं, जितनी भाजपा शासनकाल में है। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने से 15 दिनों से मरीज लौट रहे हैं। ये लोग बाहर से सोनोग्राफी जांच कराने को मजबूर हैं। पंकज ने स्थानीय सांसद और विधायकों की सक्रियता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन जनप्रतिनिधियों का जनता की समस्या से सरोकार नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *