15 दिसंबर को ग्वालियर आएंगे उपराष्ट्रपति, सीएम:3 घंटे शहर में रहेंगे उपराष्ट्रपति, सीएम तानसेन समारोह में होंगे शामिल;अफसरों ने देखी सुरक्षा-व्यवस्था

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसंबर (रविवार) को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। उप राष्ट्रपति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ग्वालियर में रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री शाम को तानसेन समारोह में शामिल होंगे। ऐसे में शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया है। उप राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास का एरिया नो फ्लाइंग जोन रहेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों और उप राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए रिहर्सल की गई है। संभाग आयुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव और अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था और जनसुविधा का ध्यान रखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। शुक्रवार को जियो साइंस म्यूजियम, महाराज बाड़ा, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर दुर्ग और एयरबेस सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया। सीएम डॉ. मोहन यादव भी रहेंगे मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसंबर को जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में युवा संवाद, भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ग्वालियर दुर्ग पर समवेत वाद्य यंत्र प्रस्तुति कार्यक्रम में भाग लेंगे और तानसेन समारोह का उद्घाटन करेंगे। तीन घंटे ग्वालियर में रहेंगे उप राष्ट्रपति उप राष्ट्रपति धनखड़ तीन घंटे ग्वालियर में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुरक्षा और तैयारियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। 15 दिसंबर को उप राष्ट्रपति का कार्यक्रम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *