बैतूल में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के रेडियो कार्यक्रम ‘किसान वाणी’ के तहत 15 फरवरी 2025 को आकाशवाणी केंद्र परिसर में रेडियो किसान दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम प्रमुख सचिन भागवत के अनुसार, कार्यक्रम शनिवार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी किसानों का मार्गदर्शन करेंगे। उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। साथ ही, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी फार्मिंग और मत्स्य विभाग के अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र की योजनाओं से किसानों को अवगत कराएंगे। वित्तीय योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे
कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि भारतीय स्टेट बैंक के कृषि विकास अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो वित्तीय योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। सभी विशेषज्ञ किसानों के प्रश्नों का समाधान भी करेंगे। यह मंच किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है, जहां न केवल जिले के किसान बल्कि कहीं से भी कृषक विशेषज्ञों की सलाह प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक किसानों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।


