15 लाख का इनामी टीएसपीसी कमांडर गिरफ्तार:5 राज्यों में 60 से ज्यादा हमलों में था शामिल, पुलिस से कई बार हो चुकी थी मुठभेड़

चतरा पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में सफलता हासिल की है। पुलिस ने टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के दूसरे सबसे बड़े कमांडर रविंद्र गंझू उर्फ आक्रमण जी को गिरफ्तार किया है। इस पर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित था। रविंद्र गंझू का प्रभाव झारखंड के चतरा, पलामू, हजारीबाग, लातेहार, गढ़वा के साथ-साथ बिहार के गया और औरंगाबाद जिलों में था। उस पर 60 से अधिक हमलों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के साथ उसकी कई बार मुठभेड़ भी हो चुकी हैं। एके-56 राइफल लेकर चलता था टीएसपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के बाद संगठन की कमान रविंद्र गंझू के हाथों में थी। वह हमेशा एके-56 राइफल लेकर चलता था। एनआईए भी नक्सली हमलों के मामले में उसके खिलाफ अलग से जांच कर रही है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *