15 साल की नाबालिग स्कूली छात्रा से रेप:सरकारी टीचर ने किया रेप,रात को बहला-फुसलाकर ले गया था

सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल के टीचर द्वारा ही नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया। आज परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसी स्कूल का टीचर 15 साल की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। इसके बाद नाबालिग के साथ वह रेप किया। रात को जब नाबालिग घर पर नहीं दिखाई तो घरवालों ने उसे ढूंढा। वहीं रेप के बाद आरोपी टीचर खुद नाबालिग को घर के बाहर छोड़कर जाने लगा तो वहां मौजूद घरवालों ने टीचर को रोकने की कोशिश भी की। लेकिन टीचर मौके से फरार हो गया। नाबालिग ने घरवालों को पूरी बात बताई। मामले में SHO भवानी सिंह राठौड़ का कहना है कि फिलहाल पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *