15 साल की लड़की को हर 10 मिनट में दौरा:ट्रीटमेंट में एक दिन का खर्च 2000 रुपए, डॉक्टर नहीं लगा पाए बीमारी का पता

धनबाद के चिरकुंडा में रहने वाली 15 वर्षीय राजनंदिनी एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। उसे हर 10 मिनट में अटैक आता है। इस दौरान उसके शरीर में खिंचाव होता है। साथ ही कान, नाक और मुंह से खून निकलने लगता है। हर स्प्रे की कीमत 450 रुपए राजनंदिनी को हर अटैक पर स्प्रे की जरूरत पड़ती है। एक दिन में 4-5 स्प्रे का इस्तेमाल होता है। हर स्प्रे की कीमत 450 रुपए है। इस तरह एक दिन का खर्च करीब 2000 रुपए हो जाता है। पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती बताते हैं कि पिछले एक साल से उनकी बेटी इस बीमारी से जूझ रही है। कोलकाता के अपोलो और रांची के रिम्स में इलाज कराया, लेकिन डॉक्टर बीमारी का सटीक पता नहीं लगा पाए हैं। बेटा मिर्गी से है पीड़ित परिवार 12 अप्रैल को राजनंदिनी को वेल्लोर ले जाएगा। इंद्रजीत पहले एक छोटी लेडीज कॉर्नर की दुकान चलाते थे, जो अब बंद हो गई है। उनके बेटे कृष को भी मिर्गी है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी है। समाजसेवी अंकित राज गढ़िया ने भी लोगों से परिवार की मदद करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *