15 साल के नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला:सिर पर कई टांके आए, तरावीह की उगाही को लेकर दो गुटों में हुआ था विवाद

डीग जिले के एक गांव में मस्जिद के लिए तरावीह की उगाही को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद 4-5 लोगों ने एक 15 साल के नाबालिग पर कुल्हाड़ी और फरसी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। घायल नाबालिग के पिता ने बताया कि तरावीह की नमाज के बाद मस्जिद के मौलवी ने गांव के लोगों से सलाह लेकर हर घर से 1000 रुपए उगाही का ऐलान किया था। जब दूसरे गुट के लोगों से पैसे मांगे गए तो उन्होंने मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नाबालिग के सिर में कई टांके आए पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ देर बाद 4-5 लोग हथियार लेकर आए और घर के पास नीम के पेड़ के नीचे खड़े उनके बेटे पर हमला कर दिया। हमले में नाबालिग के सिर में गहरी चोट आई है। परिजन उसे पहले बृजनगर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। नाबालिग के सिर में कई टांके आए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *