15 साल पूरा होने पर मिलन समारोह का आयोजन

भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल जीएम कॉलोनी स्थित रसोई रेस्टोरेंट में बैच 1996 के सहायक नियंत्रकों और उनके परिजनों के लिए संध्या मिलन व सेवा गौरव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तीन दशकों की सेवा यात्रा की उपलब्धियों, स्मृतियों और सौहार्दपूर्ण संबंधों का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया गया। 1996 से प्रारंभ सेवा यात्रा के 30 गौरवगाथा का संक्षिप्त स्मरण किया गया तथा सेवा के 15 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह के स्मरणीय छायाचित्रों का अवलोकन कराया गया। जिसने सहभागी जन को सहयोग, समर्पण और सामूहिक उपलब्धियों की मधुर पुन:स्मृर्ति कराई। उपलब्धियों के उत्सव-स्वरूप केक काटी गई, वहीं नृत्य-संगीत प्रस्तुतियों ने संध्या को उल्लास और रंगों से सराबोर कर दिया। स्नेहिल विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समारोह में अखिलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार, अजय कुमार चौधरी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *