15 से 20 जनवरी तक होगा पंचकल्याणक:जेल बगीचा में होगा आयोजन, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की संत श्री ने की घोषणा

संत आचार्य विद्यासागर के शिष्य निर्यापक मुनि प्रसाद सागर उनके सँघस्थ सन्त पदम सागर एवं शीतल सागर ने गोलगंज में निर्मित गुलाबी पत्थर की नक्काशी युक्त जिनालय के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव स्थानीय जेल बगीचा 15 से 20 जनवरी 2025 में संबंध करने की घोषणा की। जिससे संपूर्ण जैन समाज में उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है। गोलगंज संत निवास में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूज्य प्रसाद सागर महाराज ने कहा कि वे अपने गुरु आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की भावना को पूर्ण कर रहे है। मुनि प्रसाद सागर ने कहा छिंदवाड़ा आगमन के पूर्व वर्तमान आचार्य समय सागर, निर्यापक योग सागर , सुधा सागर एवं समता सागर से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात आज समाज की भावनाओं को पुष्ट करते हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तिथि स्थानीय श्रावकों की अनुकूलता को ध्यान में रखकर घोषित करते हुए कहना चाहता हूं कि अब चुप नहीं बैठना है, तैयारी पर ध्यान देना है। इसके पूर्व पदम सागर महाराज ने बड़े सधे अंदाज में संपूर्ण हिंदू समाज से इस आयोजन को अपना आयोजन मानकर सम्मिलित होने का आवाहन किया है।उन्होंने कहा विश्व कल्याण की भावना के साथ यह आयोजन पूरे नगर का आयोजन है सिर्फ जैन समाज का आयोजन नहीं है । पूज्य पद्मासागर ने कहा आचार्य विद्यासागर जी का परोक्ष आशीर्वाद हमें मिल रहा है। इसके पूर्व सकल जैन समाज के सभी घटक एवं संस्थाओं ने तीनों महाराज के समक्ष श्रीफल भेंट किया जिससे खंडेलवाल पंचायत, गोला पुरव सभा, गोला लारे सभा ,परवार पंचायत, तारण तरण समा, कच्छी वीसा, ओसवाल समाज सहित अन्य अन्य संस्थाओं की प्रतिनिधि उपस्थित थे। आग्रह महापौर ने किया पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तिथि घोषित करने का आग्रह महापौर विक्रम आहके ने संपूर्ण नगर वासियों की ओर से प्रथम नागरिक होने के नाते किया। उन्होंने कहा कि मैं आज जहां हूं वह आचार्य विद्यासागर जी की वजह से हूं । मैंने उनके समय मांसाहार का त्याग किया था वह संकल्प आज भी स्थापित है। उनके साथ सकल दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र पटौदी ने भी मुनि संघ से पंचकल्याणक करने का निवेदन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *