150 करोड़ रुपए की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट बनेगी:सवाई माधोपुर लटिया नाले के लिए 220 करोड़ रुपए सहित कई घोषणाएं

सवाई माधोपुर में 150 करोड़ रुपए की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट लगाया जाएगा। इसी के साथ ही 220 करोड रुपए की लागत से लटिया नाले का विकास कराया जाएगा। आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने बजट घोषणाओं के बाद प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, प्रदेश मंत्री अजीत मांडन मौजूद रहे‌। 220 करोड़ रुपए की लागत से लटिया नाले का होगा विकास इस दौरान कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने ऐतिहासिक बताते हुए राजस्थान के चहुंमुखी विकास वाला बजट बताया। प्रेसवार्ता के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि यह बजट राजस्थान के विकास के लिए चहुंमुखी बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में राजस्थान में इंफ्राक्ट्रेक्चर डवलप करने पर जोर दिया गया है। साथ ही यह बजट महिलाओं, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, हेल्थ, रोड कनेक्टीविटी ,कृषि ,सहित युवाओं एंव किसानों के लिए बहुआयामी बजट साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में सवाई माधोपुर को भी बहुत कुछ मिला है। कृषि मंत्री ने कहा कि बजट में 75 करोड़ रुपए जडावता गांव को राहत पैकेज मिला है। जिससे बनास नदी पर प्रोटेक्शन वॉल तैयार करने का प्रावधान किया गया है। सवाई माधोपुर के लिए हुई कई घोषणाएं सवाई माधोपुर और बांसबाड़ा में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशनन स्थापित करने, 15 करोड़ की लागत से सवाई माधोपुर की सड़कों का विकास करने, 65 लाख की लागत से सूरवाल बांध के ओवरफ्लो पानी को बनास में मोडने के लिए डीपीआर तैयार करने, सवाई माधोपुर सब्जी मंडी में विकास सहित कई अहम सौगातें मिली है। जिससे सवाई माधोपुर भी विकास के पथ पर तेजी से तोड़ पाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के लटिया नाले के विकास के लिए वे अपने विभाग से 220 करोड़ रुपए जल्द स्वीकृत करेंगे। जिससे लटिया नाले का सौन्दर्यकरण किया जा सके। इसी साथ ही सवाई माधोपुर में आपदा प्रबंधन विभाग के कोटे 150 करोड़ रुपए की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *