150 फीट गहरे कुएं में गिरा दिव्यांग, मौत:बारिश की फिसलन में बिगड़ा बैलेंस; चाचा बोले- खुले कुओं से पहले भी हादसे हो चुके

अलवर में बुधवार दोपहर बारिश की फिसलन के कारण 35 साल का दिव्यांग युवक 150 फीट गहरे कुएं में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह रेलवे पटरी के पास ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। हादसा ततारपुर थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर का है। हादसे में जान गंवाने वाला दिव्यांग अनिल था। उसके चाचा बब्बल ने बताया कि उनका भतीजा अनिल ठेला लगाकर परिवार का लालन-पालन कर रहा था। बचपन से पैर से दिव्यांग था। गांव में चार से पांच खुले कुएं हैं। एक कुएं में फिसलकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इन कुओं के कारण कई बार दुर्घटनाएं हुई है। पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। गांव वालों की शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अनिल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *