ततारपुर थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर में बुधवार दोपहर बारिश की फिसलन के कारण 35 साल का विकलांग युवक 150 फीट गहरे कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जो रेलवे पटरी के पास ठेला लगा जीवन यापन करता था। मृतक अनिल के चाचा बब्बल ने बताया कि उनका भतीजा अनिल किसी तरह का नशा नहीं करता था। अपना ठेला लगा परिवार का लालन-पालन कर रहा था। जो बचपन से पैर से विकलांग था। गांव में चार से पांच खुले कुएं हैं। एक कुएं में फिसलकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिनमें कई बार दुर्घटनाएं हो गई। पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। गांव वालों की शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अनिल के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।


