150 रुपए के लिए युवती को पीटा, ई-रिक्शा तोड़ी:पुराने मकान मालिक के रिश्तेदारों ने घर का दरवाजा तोड़ा, मारपीट की

ग्वालियर में युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 150 रुपए की उधारी नहीं चुकाने पर पुराने मकान मालिक के रिश्तेदारों ने युवती के साथ लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की। पड़ोसी परिवार जब उसे बचाने आया, तो आरोपियों ने उनकी ई-रिक्शा में कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ की। युवती नए मकान में रहने गई, तो आरोपी उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और दोबारा उसके साथ मारपीट की। घटना शुक्रवार को शहर के महाराजपुरा थाना इलाके के कृष्ण बिहार कॉलोनी लोधी चौक की है। युवती ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मारपीट और ई-रिक्शा में तोड़फोड़ के वीडियो पुलिस अधिकारियों को देकर शिकायत की। उसने बताया कि थाने पहुंचकर भी शिकायत की थी, लेकिन सिर्फ एक आरोपी पर केस दर्ज किया गया। घटना के बाद से युवती और उनकी मां डरी हुई हैं। मारपीट करने में महिलाएं भी शामिल
पीड़ित पूजा लोधी के मुताबिक, पहले वे जिस मकान में किराएदार थी, उसके मालिक के रिश्तेदारों से 150 रुपए का लेनदेन था। शुक्रवार सुबह 9 बजे जब वे मकान खाली करने लगीं, तो आरोपी रुपए मांगने लगे। इस पर उन्हें कहा कि बाद में दे दूंगी। इसी बात पर मकान मालिक के रिश्तेदार का बेटा आनंद सेंगर और अन्य दो महिलाओं ने मिलकर मारपीट कर दी। पूजा का यह भी कहना है कि उसकी मदद करने जब पड़ोसी युवक आया, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया और उसकी ई-रिक्शा को कुल्हाड़ी से तहस-नहस कर दिया। पूजा ने बताया कि जिस दूसरे मकान में वह रहने पहुंचीं, वहां भी आरोपी आ गए। उसने कमरे का दरवाजा बंद किया हुआ था। आरोपी आनंद ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसकर मारपीट की। पीड़ित बोली-थाने में महिला पुलिसकर्मी ने दुर्व्यवहार किया
पूजा का कहना है कि आरोपी उसके कपड़े फाड़कर घसीटकर बाहर लाना चाहता था, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। इसकी शिकायत लेकर महाराजपुरा थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की, उल्टा वहां मौजूद एक महिला पुलिस अधिकारी ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया। पुलिस का कहना
घटना की वीडियो देखने के बाद एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *