फलोदी जिले में 150 साल पुरानी हवेली से करीब 5 करोड़ के 100kg चांदी, 2-किलो सोने के गहने और बर्तन चोरी हो गए। घटना के समय गार्ड एक कमरे में सो रहा था। परिवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सुबह जब हवेली के मालिक अपने परिवार के साथ लौटे तो चोरी का खुलासा हुआ। मामला खीचन ग्राम पंचायत में गोलेच्छा का बास का बुधवार रात का है। हवेली के मालिक जय कुमार गोलेच्छा चेन्नई में रहते हैं। वह रियल एस्टेट कारोबारी हैं। जय कुमार अभी परिवार के लोगों के साथ कुछ दिनों से गोलेच्छा का बास आए हुए थे। बुधवार को अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। जय कुमार गोलेच्छा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ फलोदी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना पर डीएसपी अचल सिंह देवड़ा और थाना प्रभारी भंवराराम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया पास के कमरे में सो रहा था गार्ड जय कुमार ने रिपोर्ट में बताया- मैं परिवार के साथ चेन्नई में रहता हूं। अभी कुछ दिनों से अपने गांव गोलच्छा का बांस आया था। बुधवार को परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गया था। बुधवार रात चोर छत के ऊपर से लोहे के जाल का ताला तोड़कर हवेली में घुसे। 3 से 4 कमरों के ताले तोड़कर हवेली से 100 किलो चांदी और करीब 2 किलो सोने के आभूषण और बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में सोने की तलवार, कटार, अंगूठियां, चूड़ियां, तथा चांदी की कटोरियां, पुराने सिक्के, चांदी के टिफिन और अन्य आभूषण शामिल हैं। घटना के समय बगल के कमरे में सो रहा था। गार्ड को भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब हवेली मालिक लौटे तो घटना का पता चला। एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए चोरी की सूचना मिलते ही डीएसपी अचल सिंह देवड़ा और थाना प्रभारी भंवराराम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और जोधपुर से एफएसएल और एमओबी (मोबाइल आउटपुट ब्यूरो) टीम को बुलाया। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। यह भी पढ़ें… मंदिर के पूर्व पुजारी ने चुराई थी 50-लाख की चांदी:लग्जरी लाइफ और कार खरीदने के लिए की थी वारदात, दो गिरफ्तार नागौर पुलिस ने मारवाड़ मूंडवा के वेंकटेश मंदिर में हुई 20 किलो चांदी की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंदिर के पूर्व पुजारी ने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। वारदात 16 फरवरी की रात हुई थी। (पूरी खबर पढ़ें)


