16वीं जूनियर नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता 8 से:पश्चिमी सिंहभूम के चार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 11 तक चलेगा कंपीटिशन

आंध्रा प्रदेश के कुरनुल में आयोजित 16वीं जूनियर रोल बॉल प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के चार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में वेस्ट सिंहभूम रोल बॉल से बालक वर्ग में प्रियांश बंसल और बालिका वर्ग से रिमझिम अग्रवाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जबकि वेस्ट सिंहभूम रोल बॉल के ही पुण्यक सराफ ओडिशा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अंडर-11 की नेशनल टीम में वेस्ट सिंहभूम रोल बॉल से आशी प्रिया का चयन हुआ है। वेस्ट सिंहभूम रोल बॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष शालिनी सराफ ने कहां की यह काफी हर्ष की बात है कि 2 साल पुराने इस केंद्र से चाईबासा के खिलाड़ी शहर एवं झारखंड प्रदेश का नाम पूरे देश में फैला रहे हैं। एसोसिएशन के संरक्षक मुकुंद रूंगटा ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीत हासिल कर हम सभी का मान बढ़ाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *