16 मार्च से शुरु होंगे गृह रक्षा स्वयंसेवकों का नामांकन:कोटपूतली-बहरोड़ के पुलिस ग्राउंड में होगा कार्यक्रम, अलग-अलग समय बुलाया जाएगा

गृह रक्षा स्वयंसेवकों के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च से 31 मार्च तक अलवर में आयोजित की जाएगी। इसमें अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और दौसा जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह प्रक्रिया पुलिस परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन, अलवर में होगी। 55,685 अभ्यर्थी भाग लेंगे नामांकन प्रक्रिया निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों द्वारा संपन्न कराई जाएगी। इस 16 दिवसीय प्रक्रिया में अलवर जिले के 322 और दौसा जिले के 87 रिक्त पदों के लिए कुल 55,685 अभ्यर्थी भाग लेंगे। एसएमएस और ई-मेल के लिए भेजी जाएगी सूचना प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। अभ्यर्थी दिए गए लिंक या विभागीय वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। गृह रक्षा स्वयंसेवकों की यह नामांकन प्रक्रिया लगभग तीन सप्ताह तक चलने की संभावना है। अलग-अलग समय पर उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग समय पर उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में वर्णित महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्हें निर्धारित समय, दिनांक और स्थान पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों जैसे मूल निवास, आयु, शैक्षणिक योग्यता, विशेष योग्यता, जाति, चिकित्सा, विवाह और पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। नामांकन स्थल में प्रवेश के बाद किसी भी अभ्यर्थी को बाहर जाकर दस्तावेज लाने की अनुमति नहीं होगी। इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0144-2338579 पर संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *