16870 आवासों की स्वी​कृति, अब तक बने 10568

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह जिले में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना की प्रगति धीमी चल रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले को कुल 16,870 आवासों की स्वीकृति मिली थी, लेकिन अब तक मात्र 10,568 आवासों का ही निर्माण पूरा हो सका है। शेष आवासों का निर्माण लंबित रहने से योजना अपने लक्ष्य से काफी पीछे नजर आ रही है। ऐसे में आवास 62.64 प्रतिशत ही बन सका है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों की स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। आवास निर्माण की रफ्तार बढ़ाने को लेकर जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक लगातार अधिकारियों की बैठकें हो रही हैं। अधिकारी निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर लाभुकों को शीघ्र आवास निर्माण पूरा करने के निर्देश दे रहे हैं। हालांकि लाभुकों का कहना है कि उन्हें समय पर राशि का भुगतान नहीं हो पाने के कारण निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। कई लाभुकों ने भुगतान में देरी को आवास निर्माण की धीमी प्रगति का मुख्य कारण बताया है। ऐसे में अधिकारियों के निर्देश और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर साफ नजर आ रहा है। जीओ टैग वाले लाभुकों को भेजी रही है रा​िश : महतो डीआरडीए के निदेशक रंथु महतो ने बताया कि जिन लाभुकों के आवास का जीओ टैग समय पर हो गया है, उनके बैंक खाते में अगली किस्त की राशि भेज दी जाती है। बताया कि एक महीने पहले ही कई लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई है। कहा कि निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से निर्माण स्थल पर मॉनिटरिंग करते रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *