लुधियाना| शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने नशा तस्करों और नशा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को काबू किया है। इनसे पुलिस ने कुल 17 ग्राम हेरोइन और 75 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पहले मामले में थाना दरेसी पुलिस ने बिंद्रा कॉलोनी निवासी परगट सिंह को 2 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना दुगरी की पुलिस ने गुरजीत सिंह को नशा करते हुए पकड़ा। थाना पीएयू पुलिस ने अभिषेक बत्रा को 5 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। थाना डिविजन-6 की पुलिस ने कमलजीत सिंह को नशा करते हुए गिरफ्तार किया। थाना लाडोवाल पुलिस ने गुलजिंदर सिंह को 4 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा, जबकि जसविंदर कौर और शिंदो को 75 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया। थाना हैबोवाल पुलिस ने पवन शाह को नशा करते हुए काबू किया। थाना डिविजन-5 पुलिस ने रजनीश कुमार को 3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। वहीं थाना मॉडल टाउन पुलिस ने सन्नी उर्फ काका को 3 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


