17 वर्षीय लड़की को बंधक बना 3 महीने किया रेप , आरोपी छोड़ भागा

भास्कर न्यूज |लुधियाना घर से भागी 17 वर्षीय लड़की को खन्ना निवासी एक व्यक्ति ने तीन महीने तक बंधक बना रेप किया। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी उसे बुरी तरह पीटता था। बाद में आरोपी उसे गांव रोहनो कलां के बाहर छोड़कर भाग गया। खन्ना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए थाना सदर पुलिस को मार्क किया है। पीड़ित लड़की ने अपने बयान में करीब तीन महीने पहले उसके माता-पिता ने किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की थी। वह गुस्से में घर छोड़कर गांव बुलारा चली गई थी और आरोपी के साथ किराये के मकान में रहने लग गई। आरोपी ने उसे कमरे में बंधक बनाकर रेप करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा। आरोपी उसे बाहर नहीं जाने देता था। फिर जब 16 मार्च को जब उसने आरोपी का विरोध किया तो उसने लड़की को बुरी तरह पीटा और गांव रोहनो खुर्द के बाहर छोड़कर भाग गया। फिर एक दिन लड़की का भाई उसे मिला और घर पर लेकर गया। मामले में मराडो पुलिस चौकी से जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया, पुलिस ने आरोपी करमवीर सिंह वासी खन्ना के गांव रोहनो कलां पर बलात्कार, शोषण की धाराओं के तहत पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *