जशपुर जिले में नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही 17 साल की नाबालिग से दो युवकों ने गैंगरेप किया है। उसके बाद गला घोंटकर उसे अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया। देर रात राहगीरों ने उसे जंगल किनारे बेहोश पड़ा देखा, तो अस्पताल में भर्ती करवाया। बेहतर इलाज के लिए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामला बागबहार थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी की रात नाबालिग नाटक देखकर पैदल घर वापस जा रही थी। इसी दौरान दो युवक उसे घर पहुंचा देंगे कहकर बहला फसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। उसे जबरजस्ती जंगल की तरफ ले गए, जहां दोनों युवकों ने बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। यह बात पीड़िता ने अपनी मां को बताई। देर रात राहगीरों को बेहोश मिली थी वापस घर नहीं लौटने पर पीड़िता के परिजन और रिश्तेदार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच 17 फरवरी की रात बिजली सब स्टेशन रोड के पास नाबालिग बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। शुरुआती जांच के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया। आज दर्ज हुई एफआईआर अब वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 18 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


