17 साल से नहीं बना पारा मेडिकल कॉलेज का भवन:जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन; हॉस्टल और लैब की भी मांग

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पारा मेडिकल छात्रों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। छात्रों ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के समाधान की गुहार लगाई। छात्र 2015 से लगातार आंदोलन कर रहे हैं 2006 से एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पारा मेडिकल कोर्स चल रहा है। इतने वर्षों बाद भी छात्रों को अलग भवन, हॉस्टल और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली हैं। छात्र 2015 से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उस समय अधिकारियों ने कॉलेज भवन के लिए जमीन चिन्हित करने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक दशक बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थायी भवन नहीं होने से छात्रों को पढ़ाई में परेशानी होती है। कक्षाएं, प्रयोगशालाएं और आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा नहीं है। हॉस्टल नहीं होने से दूर से आए छात्रों को महंगे किराए पर कमरे लेने पड़ते हैं। छात्रों की प्रमुख मांगें हैं स्थायी कॉलेज भवन का निर्माण, छात्र-छात्राओं के लिए अलग हॉस्टल, आधुनिक लाइब्रेरी और प्रयोगशालाओं की स्थापना। छात्रों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे राज्य स्तर पर आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *