18 कनाल जमीन धोखाधड़ी से ट्रांसफर, तीन पर केस दर्ज

लुधियाना| पति की मौत के बाद एक महिला की करोड़ों की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने आपसी मिली भगत कर महिला की कई कनाल जमीन अपने नाम करवा ली। इस मामले में थाना डेहलों पुलिस ने किला रायपुर निवासी रविंदर कौर की शिकायत पर किला रायपुर के रहने वाले बलविंदर सिंह, दविंदर कौर और सुधार निवासी पलविंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके पति सुखमिंदर सिंह की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद आरोपी, जो उसके रिश्तेदार हैं, ने साजिश के तहत उसकी 18 कनाल जमीन बलविंदर सिंह ग्रेवाल के नाम पर ट्रांसफर करवा दी। रविंदर कौर ने 5 नवंबर 2025 को इस संबंध में पुलिस और उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी। मामले की जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर थाना डेहलों पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *