18 को बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री देवड़ा:बजट सत्र आज से, विधायकों के 3478 सवाल

| विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पेश होगा।
16 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 12 बैठकें निर्धारित हैं। 18 फरवरी को बजट पेश होगा। इसी सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट भी सदन में रखा जाएगा। सत्र के दौरान सरकार की आर्थिक प्राथमिकताएं, चुनावी वादों की प्रगति और राजस्व-व्यय संतुलन पर विशेष नजर रहेगी। विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि बेरोजगारी, कृषि भुगतान, लाड़ली बहना योजना, कर्ज और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। बजट सत्र के लिए विधायकों ने कुल 3478 प्रश्न लगाए हैं। इनमें 1750 तारांकित और 1728 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 236 ध्यानाकर्षण सूचनाएं दी गई हैं। विधानसभा नियमों के तहत प्रतिदिन केवल दो ध्यानाकर्षण पर चर्चा संभव है, यानी पूरे सत्र में अधिकतम 24 मामलों पर ही चर्चा हो सकेगी। विधायकों ने अति आवश्यक महत्व के 10 मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव की सूचना भी दी है। किन प्रस्तावों को चर्चा के लिए स्वीकार किया जाएगा, इसका निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *