लुधियाना| अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान गांव नंदपुर निवासी राजू यादव के रूप में हुई है। मामले में एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि आरोपी राजू यादव अवैध शराब बेचने का आदी है और अपने ग्राहकों को सप्लाई देने जा रहा है। तब रेड करते उसे मैंगो होटल चौक के पास पकड़ लिया है।


