18 मीटर चौड़ी सड़क पर खर्च किए जाएंगे 20 करोड़:चंदन नगर-कालानी नगर सड़क मास्टर प्लान में, शासन से मंजूरी, गजट नोटिफिकेशन बाकी

चंदन नगर से कालानी नगर तक बनने वाली 18 मीटर चौड़ी नई सड़क को मास्टर प्लान में शामिल करने के प्रस्ताव पर राज्य शासन ने मंजूरी दे दी है। भोपाल में फाइल पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। अब केवल गजट नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नगर निगम चार महीने पहले ही इस सड़क के लिए टेंडर जारी कर वर्कऑर्डर दे चुका है। इस सड़क पर 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। घने बसाहट वाले चंदन नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए निगम द्वारा पहले ही शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। बैठक में भोपाल से जानकारी मिली कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। यह सड़क पश्चिमी रिंग रोड के वैकल्पिक मार्ग के रूप में महत्वपूर्ण है। एयरपोर्ट रोड स्थित कालानी नगर चौराहे से धार रोड के चंदन नगर चौराहे तक यह सड़क अलग-अलग हिस्सों में बनाई जाएगी। नंदन नगर और नगीन नगर के पास करीब 800 मीटर हिस्से को मास्टर प्लान में शामिल करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया था। 200 से अधिक बाधक हटाने के बाद शुरू किया जाएगा काम सड़क निर्माण की जद में 200 से अधिक बाधक आएंगे, जिन्हें हटाने के बाद काम शुरू किया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शासन से मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। यह सड़क मास्टर प्लान की अन्य सड़कों में हुई बचत की राशि से बनाई जा रही है। इसके लिए पहले दावे-आपत्तियां मंगवाई गई थीं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। पश्चिमी क्षेत्र के लिए यह बहुत उपयोगी साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *