18 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट:हिमाचल के ताबो में पारा -10.2°C; रविवार को बर्फबारी की संभावना

बीते दिन दिल्ली में हल्की बारिश के बाद शहर का न्यूनतम तापमान 7.7°C दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 17°C रहा, जो सामान्य से 3°C कम है। वहीं, घने कोहरे की वजह से 45 ट्रेनें देरी से चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में सुबह 12.30 बजे से 1.30 बजे तक विजिबिलिटी 50 मीटर रही। हिमाचल प्रदेश में रविवार को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया है। लाहौल-स्पीति के ताबो सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -10.2°C दर्ज किया गया। इसके बाद समधो में -5.9°C, कुकुमसेरी -4.9°C और मनाली में -0.9°C रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 1 से 11 जनवरी के बीच सामान्य से 91% कम बारिश हुई, क्योंकि राज्य में 20.6 mm के मुकाबले सिर्फ 2 mm बारिश हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, 2024 में पिछले पांच दशकों का सबसे सूखा रहा। पिछले साल 870.9 mm बारिश हुई जो सामान्य से 29% कम है। मौसम विभाग ने बताया कि 2023 में 1146.6 mm (सामान्य से 7% कम), 2022 में 1040.4 mm (16% कम), 2021 में 892.5 mm (सामान्य से 28% कम), 2020 में 982.2 mm (सामान्य से 20% कम) बारिश हुई। 2024 के आंकड़े 1974 के 802.5 mm के रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब हैं। राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, अलवर, अजमेर और बीकानेर और जयपुर में भी हल्की बारिश हुई। राज्यों के मौसम की तस्वीरें… 13 जनवरी: 6 राज्यों में कोहरा, नॉर्थ ईस्ट में बिजली गिरने का अलर्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *