18 साल के युवक ने की सुसाइड की कोशिश:​​​​​​​खर्च के लिए पिता से मांगे थे पैसे, नहीं मिले पर खाई चूहामार दवा

शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के मोहरा में एक बेटे ने खर्च के लिए पिता से मांगे पैसे नहीं मिलने पर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। तबीयत बिगड़ने पर युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक कोलारस के मोहरा गांव के रहने वाले 18 साल के विवेक धाकड़ ने पिता उम्मेद धाकड़ से खर्चे के लिए पैसों की मांग की थी। उम्मेद ने अपने बेटे विवेक को पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसी बात पर विवेक ने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टियां होने के बाद पहले उसे कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। युवक के ऊपर कर्ज था जिला अस्पताल में भतीजे का उपचार करा रहे विवेक के चाचा भारत ने बताया कि उसके भतीजे को थोड़ा-बहुत कर्जा चुकता करना था। पैसे ना मिलने के चलते उसने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। जिला अस्पताल में विवेक की हालत स्थिर बनी हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *