19 अप्रैल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रींगस दौरा:भोपतपुरा के राजकीय महाविद्यालय में करेंगे जनसभा, प्रशासन की तैयारियां तेज

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 19 अप्रैल को रींगस का दौरा करेंगे। खंडेला के विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री की जनसभा राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित भोपतपुरा गांव के राजकीय महाविद्यालय में होगी। इस दौरान पिछले दो वर्षों में खंडेला विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री का यात्रा कार्यक्रम जयपुर से शुरू होगा। पहले चौमू में उनका स्वागत होगा। फिर श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता जयपुर-सीकर जिला सीमा पर स्थित सरगोठ गांव में स्वागत करेंगे। इसके बाद रींगस में स्वागत के बाद भोपतपुरा में जनसभा होगी। मुख्यमंत्री भोपतपुरा से पलसाना के लिए रवाना होंगे। मलकेड़ा बाजौर में नीमकाथाना और सांवली बाईपास पर धोद के भाजपा पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। उनका दौरा लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर में भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *