रांची | संत मरिया महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो और फादर मुकुल ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान पल्ली पुरोहित ने राज्यपाल को संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा में 19 दिसंबर को होने वाले क्रिसमस गैदरिंग समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।