19-20 साल के लड़के ब्राउन शुगर और अफीम बेच रहे:मुंगेली में 3.63 लाख का माल जब्त; 4 तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर और अफीम की तस्करी का मामला सामने आया है। ग्राम छतौना में 19-20 के साल 4 लड़के नशे का सामान बेचने निकले थे। सूचना के बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कुल 51.87 ग्राम ब्राउन शुगर और 26.42 ग्राम अफीम जब्त की है। मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की गई दो बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 3 लाख 63 हजार 225 रुपए है। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों में ये शामिल मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो बाइक पर सवार 4 तस्करों को थाने के सामने मेन रोड पर पकड़ा। आरोपियों की पहचान अभिषेक देवांगन (20), मयंक साहू (19), राजकुमार देवांगन (24) और साहिल ठाकुर (21) के रूप में हुई। आरोपियों को धारा 21, 22, 18 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। 51.87 ग्राम ब्राउन शुगर और 26.42 ग्राम अफीम पकड़ाई आरोपी अभिषेक देवांगन से 13 ग्राम ब्राउन शुगर और 16.48 ग्राम अफीम बरामद हुई। मयंक साहू से 11.64 ग्राम ब्राउन शुगर और 9.94 ग्राम अफीम मिली। राजकुमार देवांगन के पास से 12.93 ग्राम ब्राउन शुगर और साहिल ठाकुर से 14.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *