1912 पर कई बार शिकायत देने के बाद भी हल नहीं निकला

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन एक तरफ लोगों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई देने की बातें करता है। वहीं गर्मी बढ़ने के कारण हलका वेस्ट के अधीन आते रामतीर्थ रोड घनूपुर काले की दर्शन सिंह एवेन्यू में बिजली की कम वोल्टेज से बुरा हाल है। जहां लगे बिजली मीटरों के पिलर बाक्स में लोगों द्वारा सीधी कुंडियां लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। जहां के पिलर बक्सों में बिजली मीटर कम और कुंडियां ज्यादा लगी रहती है। वहीं बिजली बिल भरने वाले लोगों को रात को बिना एसी, पंखे और कूलर के गर्मी में रहना पड़ता है। गली नंबर 2 में लगे पिलर बाक्स बिना ताले के खुले पड़े हैं और कई लोग सरेआम कुंडियां लगाकर बिजली चोरी करते नजर आते हैं। जबकि शनिवार को वेस्ट डिवीजन के अधिकारी बिजली चोरी करने वालों के जहां चैकिंग कराते हैं। परंतु इन इलाके में लगीं सीधी कुंडियां शायद उन्हें नजर नहीं आती या फिर जान बुझकर छोड़ दी जाती है। इलाका वासी नरेश बजाज और निशा का कहना है कि उनके घर में बिजली की वोल्टेज काफी कम आती है। जिससे घर में लगे बल्ब, पंखे और कूलर बिल्कुल नहीं चलते। उनका कहना है कि वोल्टेज कम होने की शिकायतें 1912 पर कई बार की पर कोई हल नहीं निकला। उनका कहना है कि बुधवार को अचानक वोल्टेज ज्यादा आने से घर के दो पंखे, बल्ब समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामान जल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *