भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना लोपोके में 2 कारों की टक्कर में सरकारी टीचर समेत 2 लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक जगरूप सिंह निवासी कमासका के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजीव कुमार निवासी बटाला रोड ने बताया कि अजनाला के एक सरकारी एलिमेंटरी स्कूल में टीचर है। 15 फरवरी को कार में दोस्त के साथ निजी काम से गांव ठठियां, लोपोके की ओर जा रहे थे। जब गांव ठठियां के पास पहुंचे तो लोपोके की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार गलत दिशा से आई और उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में वह और उनका दोस्त राजिंदर कुमार घायल हो गए। आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।


