2 को सीएम के दौरे पर सवाल पूछने जाएंगे किसान : पंधेर

अमृतसर | किसान मजदूर मोर्चा भारत के संयोजक सरवन सिंह पंधेर ने वाघा बॉर्डर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री 2 मई को किसी राजनीतिक कार्यक्रम के तहत अमृतसर पहुंच रहे हैं, जिस पर मंच के फैसले के अनुसार किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से किसान मजदूर उनसे सवाल पूछने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि व आग से गेहूं की फसल को हुए नुकसान को देखते हुए 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा, बॉर्डर पर हमला कर चोरी किए गए सभी सामान का मुआवजा व किसान आंदोलन 2, मंडियों में किसानों से फार्म के अनुसार खर्च कटौती आदि मांगों को लेकर 2 मई को ही पंजाब के सभी डीसी दफ्तरों में मांग पत्र दिए जाएंगे। इस उत्पीड़न के खिलाफ दोनों मंच 6 मई को शंभू थाने पर धरना देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *