कांकेर| बांदे थानांतर्गत ग्राम बांदे बस्ती में चिकन देने में देरी करने को लेकर विवाद हो गया। मामले में दो शराबी युवकों ने एक युवती व उसके भाई के साथ बेदम मारपीट की। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक सुमित तरफदार उम्र 19 साल निवासी बांदे बस्ती ने शिकायत दर्ज कराते बताया कि होली के दिन मैं अपने चिकन दुकान में चिकन काट कर बिक्री कर रहा था। उसी समय विश्वजीत अधिकारी तथा उसका एक दोस्त अनुकूल राय दोनों निवासी नेताजीपल्ली बाइक से पहुंचे। दोनों शराब के नशे में लग रहे थे। अनुकूल ने एक किलो चिकन मांगा तो मैं पहले से खड़े दो ग्राहक को देने के बाद देने की बात कही, तभी विश्वजीत आक्रोशित होकर गाली गलौज करते मारपीट करने लगा। इसके साथ ही मेरे हाथ से मुर्गा काटने वाला चापड़ छीन लिया। वह मुझ पर वार करता इससे पहले मेरे चाचा विप्रजीत तरफदार दौड़ कर आए और बीच बचाव करने लगे। दोनों को समझाया तो वे पेट्रोल पम्प की ओर चले गए। थोड़ी देर बाद दोनों फिर आए और अपने भाई से शिकायत करता है कह कर मारपीट करने लगे। जिसे देख मेरी बड़ी बहन सुप्रिया बीच बचाव करने पहुंची, तो वे उसे भी जमीन में पटककर लात घुसे से मारपीट करने लगे।


