2 दिन पहले लापता हुए बच्चे का शव मिला:पुलिस ने बावड़ी से निकाला, समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद से था लापता

प्रतापगढ़ में 2 दिन पहले लापता हुए एक छात्र का शव शनिवार को बावड़ी में मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। धरियावद पुलिस उप अधीक्षक नानालाल साल्वी ने बताया कि बीती 26 दिसंबर को पारसोला थाना क्षेत्र के मुंगाना कस्बे के रहने वाले सुशील जैन का बेटा हर्ष (9) लापता हो गया था जिसकी शिकायत परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई थी। हर्ष कस्बे में चल रहे दिगंबर जैन समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने रोजाना आ रहा था। उसके लापता होने पर पुलिस ने 9 टीमों का गठन कर उसकी तलाश शुरू की थी। चित्तौड़गढ़ से डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया था। आसपास के सिसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही थी। शनिवार को मासूम बालक का शव कार्यक्रम स्थल के पास बनी रावला बावड़ी में मिला। जिसे बाहर निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने इस मामले में बताया था कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।अब मामला हत्या का है या दुर्घटना का पुलिस जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *