डीग जिले में 10वीं क्लास की छात्रा का 2 दिन बाद पुलिस पता नहीं लगा पाई है। मासूम के पिता ने पहाड़ी थाना अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों का कहना है कि थाना अधिकारी बनी सिंह दबाव बना रहे हैं। जब अपनी बच्ची के अपहरण की शिकायत लेकर थाने गए तो, SHO ने कहा कि वह ढोंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने नाबालिग की मां को भी अपशब्द कहे थे। नाबालिग के पिता का कहना है- जब वह अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत देने थाने गए तो SHO बनी सिंह ने उन्हें साथ गालियां दी। हमसे कहा कि हम ढोंग कर रहे हैं। अपहरणकर्ता 23 दिसंबर को फायरिंग करते हुए मेरी नाबालिग बेटी को बोलेरो गाड़ी में डालकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद भी मेरी पत्नी से पुलिसकर्मियों ने बदतमीजी से बात की। साथ ही तब SHO ने कहा कि तुम बिना वजह दूसरे लोगों पर इल्जाम लगा रहे हो। नाबालिग की मां ने बताया- कल(मंगलवार) हम पहाड़ी थाने में FIR करवाने गए थे। उस दौरान पहाड़ी थाना SHO ने हमें धमकी दी और कहा कि तुम लोग ढोंग कर रहे हो। तुमने खुद अपनी बच्ची का किडनैप करवाया। वह हमारी इकलौती बच्ची थी। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। डीएसपी बोले- मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए
DSP गिर्राज मीणा ने बताया- नाबालिग को ढूंढने की कोशिश जारी है। कल(मंगलवार) आरोपियों की लोकेशन का पता लग गया था। जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नाबालिग के परिजनों का जो कुछ कहना है, उसको लेकर उनसे भी बात की जाएगी। ये भी पढ़ें:-
10वीं की छात्रा का ससुरालवालों ने किया किडनैप,VIDEO:परीक्षा देकर लौट रही थी घर; लोगों ने रोका तो हवाई फायरिंग की, बोलेरो में ले गए
डीग जिले में सोमवार को स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा का दिनदहाड़े किडनैप हो गया। पहाड़ी थाना इलाके में शाम करीब 4:30 बजे बदमाश 10वीं क्लास की छात्रा काे जबरन बोलेरो में डालकर ले गए।(पूरी खबर पढ़िए)


