2-दिन से सोशल-मीडिया पर ‘फंड कावेरी इंजन’ ट्रेंड कर रहा:1980 के दशक से बनाया जा रहा इंजन, तेजस जैसे लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल होगा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीते 2 दिन से ‘फंड कावेरी इंजन’ ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स कावेरी प्रोजेक्ट को तेज करने और इसके लिए अधिक फंडिंग की मांग कर रहे हैं। भारत के डिफेंस टेक्नोलॉजी सेक्टर में ये एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसकी शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी। स्वदेशी लड़ाकू विमानों और ड्रोनों में इस स्वदेशी इंजन का इस्तेमाल होगा। सवाल 1: कावेरी इंजन क्या है? जवाब: कावेरी इंजन भारत का एक स्वदेशी टर्बोफैन जेट इंजन है, जिसे डिफेंस रिसर्स एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के अंतर्गत गैस टर्बाइन रिसर्स इस्टैबलिशमेंट (GTRE) द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसका नाम दक्षिण भारत की कावेरी नदी के नाम पर रखा गया है। यह इंजन लगभग 80 किलो न्यूटन (kN) थ्रस्ट जनरेट कर सकेगा। इसे मूल रूप से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस के लिए डिज़ाइन किया गया था। यह इंजन हाई टेंपरेचर और हाई स्पीड कंडीशन्स में भी थ्रस्ट लॉस को कम करने के लिए फ्लैट-रेटेड डिजाइन का उपयोग करता है। कावेरी इंजन प्रोजेक्ट की शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी। 1989 में भारत सरकार ने इसके लिए 382.21 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया था। सवाल 2: कावेरी इंजन का उद्देश्य क्या है? जवाब: कावेरी इंजन का प्राइमरी गोल भारत को मिलिट्री एविएशन टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाना है। वर्तमान में भारत अपने तेजस जैसे लड़ाकू विमानों के लिए अमेरिका जैसे देशों से इंजन आयात करता है। कावेरी इंजन का विकास इस निर्भरता को खत्म करेगा। सवाल 3: कावेरी इंजन के क्या फीचर्स हैं? जवाब: कावेरी इंजन में कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल फीचर्स हैं, जो इसे एक मॉडर्न जेट इंजन बनाता हैं: सवाल 4: कावेरी इंजन प्रोजेक्ट में क्या चुनौतियां आईं? जवाब: कावेरी इंजन प्रोजेक्ट को कई तकनीकी और बाहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है.. सवाल 5: कावेरी इंजन का वर्तमान उपयोग क्या है? जवाब: रिपोर्ट के अनुसार, कावेरी इंजन के रूस में फ्लाइट टेस्ट चल रहे हैं। ये टेस्ट रियल वर्ल्ड कंडीशन में इंजन परफॉर्मेंस का मूल्यांकन करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। तेजस से अलग होने के बाद, कावेरी इंजन को अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स यानी ड्रोन्स में लगाने के लिए किया जा रहा है। इसका ड्राई वेरिएंट 49-51 kN थ्रस्ट जनरेट करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *