डीग में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में नरेना चौथ गांव निवासी हेमंत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेमंत अपनी बाइक से भरतपुर जा रहा था, तभी डीग की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। घायल हेमंत को तुरंत डीग जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉ. राजेंद्र चौधरी ने उसका प्राथमिक उपचार किया। युवक के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हेमंत की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भरतपुर रेफर कर दिया गया। डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के कारण उसे आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है।


