पाली के फालना थाना क्षेत्र में 2 बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून बिखर गया। सड़क पर घायल युवक पड़े थे। हादसा रानी-खीमेल रोड पर पवन वाटिका के पास रात करीब 8.30 बजे हुआ। 3 युवकों की मौत, हादसा देख युवक बेहोश हो गया
रानी थाना SHO अरुण कुमार ने बताया- एक बाइक पर अजय (21) पुत्र मदनलाल और अजय पुत्र मोडाराम निवासी रानी गांव थे, जो फालना की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर प्रेमकुमार (27) पुत्र गणेशराम बावरी और श्रवण (30) पुत्र हजाराराम निवासी खीमेल थे, जो रानी की तरफ जा रहे थे। रात करीब 8.30 बजे रानी-खीमेल रोड पर पवन वाटिका के पास दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर गाड़ी के पार्ट्स बिखर गए। दोनों बाइक पर बैठे 4 लोग सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। हादसे के दौरान रोहित पुत्र सोहनलाल निवासी रानी गांव मौके पर मौजूद था, उसने भीषण हादसा देखा तो बेहोश हो गया। हादसे में 12वीं के स्टूडेंट ने दम तोड़ा
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को एम्बुलेंस से रानी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्रेमकुमार, श्रवण और अजय पुत्र मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। पुलिस ने तीनों शव को रानी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे में गंभीर घायल अजय पुत्र मोडाराम को पाली रेफर किया गया है। पाली से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, एक की मौत:तस्करी के शक में पीछा कर रही थी टीम, आरोपी के सीने में लगी गोली पाली जिले में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को दो गाड़ियों में नशे के सामान की तस्करी की सूचना मिली थी। पूरी खबर पढ़िए


