भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने दो थानों के दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को 95 ग्राम हेरोइन और 2 हजार ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सी डिवीजन की पुलिस ने एक मामले में 20 ग्राम हेरोइन के साथ एक को काबू किया है। आरोपी की पहचान दिलबाग सिंह उर्फ जवाहर नगर मकबूलपुरा के रूप में हुई है। इसी तरह थाना ए डिवीजन की पुलिस ने रुपिंदर सिंह उर्फ भिंदा और हरजीत सिंह निवासी गांव पिद्दी तरनतारन को 75 ग्राम हेरोइन और बाइक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा और 2 हजार ड्रग मनी भी बरामद की है।


