2 लोगों की बैल चोरी के आरोप में हत्या:राष्ट्रपति के गांव के पास के थे रहने वाले, परिजनों ने राज्यपाल से लगाई गुहार

पश्चिम सिंहभूम के पहाड़ी इलाकों में उग्रवादियों व अपराधियों के खिलाफ चल रहे जन आंदोलन के बीच ओडिशा मयूरभंज के दो युवकों की गोइलकेरा में हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने बैल चोरी के आरोप में शेख शहदिल और शेख नाजिर को मार डाला गया। दोनों दोस्त थे और मयूरभंज में राष्ट्रपति द्रैपदी मुर्मू के पैतृक गांव ऊपरबेड़ा से डेढ़ किमी दूर टेंटपोसी के रहने वाले थे। 9 दिसंबर की रात स्कॉर्पियो से 5 युवक निकले थे। इनमें से शहदिल और नाजिर की केबरा क्षेत्र में हत्या कर दी गई। दोनों युवकों के परिजनों ने चाईबासा व मयूरभंज एसपी और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास को पत्र लिखकर उनको तलाशने की गुजारिश की है। उग्रवादियों के खिलाफ सेंदरा अभियान चल रहा परिजनों के मुताबिक, पांच साथी गोइलकेरा के पहाड़ी इलाकों में पहुंचे थे। वहां गांव गांव में उग्रवादियों के खिलाफ सेंदरा अभियान चल रहा है। पांचों युवक केबरा पंचायत में आधी रात को पहुंचे, तो उन्हें रोका गया। भीड़ को देखकर पांच में से तीन युवक भाग निकले, लेकिन दो फंस गए थे। आशंका है कि उनकी हत्या कर दी गई। पोड़ाहाट एसडीपीओ नलिन मरांडी गोइलकेरा में कैंप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोइलकेरा, गुदड़ी व आनंदपुर की पुलिस घटना की तह तक जाने की कोशिश में है। इधर, एसडीएम श्रुति लक्ष्मी गुदड़ी, एसडीपीओ नलिन मरांडी गोइलकेरा में कैंप कर रहे हैं। गोइलकेरा जाने की बात कह घर से निकला था भाई : अख्तर
शेख सहदिल के भाई शेख अख्तर ने बताया कि 9 दिसंबर की रात को मेरा भाई गोइलकेरा जाने की बात कहकर निकला था। उसके दोस्त नाजिर के अलावा अन्य तीन भी उसके साथ थे। गांव आए तीन युवकों ने उन दोनों के गोइलकेरा में पकड़े जाने की सूचना दी है। मेरे भाई का मोबाइल उस दिन से बंद है। दोस्त गायब है। पुलिस को अब तक नहीं मिली हैं मारे गए उग्रवादियों की लाशें
उग्रवादियों के खिलाफ उग्र ग्रामीणों द्वारा चलाए गए सेंदरा अभियान के बाद चार से पांच उग्रवादी व बदमाशों के मारे जाने की सूचना है। इस सूचना के आधार पर दो दिनों से तीन थाने की पुलिस घटनाओं की सत्यता जांच रही है। लाश को खोजने लिए तमाम सूत्रों से जानकारी ले रही है। गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय में हुई परिचर्चा इधर, डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक की गई। इसमें स्थानीय मानकी मुंडा, मुखिया व बुद्धिजीवियों के साथ घटना को लेकर परिचर्चा की गई। साथ ही लोगों से विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की गई है। जहां घटना को लेकर दो दिन बीतने के बाद भी ना कोई सुराग हाथ लगा है और ना ही शव बरामद की जा सकी है। ये भी पढ़िए चाईबासा में जन अदालत में दो को मौत की सजा:भरी सभा में किया सेंदरा, ग्रामीणों ने चार युवकों को पकड़ा पश्चिम सिंहभूम जिले में गुदड़ी प्रखंड के पहाड़ी इलाकों में ग्रामीणों ने दो और उग्रवादियों का सेंदरा (पीट-पीटकर हत्या) कर दिया है। गुदड़ी के लोढ़ाई इलाके से सोमवार को ग्रामीणों ने आपराधिक प्रवृति के चार युवकों को पकड़ा था। इनमें दो की पहचान उग्रवादी के रूप में की गई। दोनों पर उग्रवादियों को मदद देने का आरोप था। वे कई घटनाओं में भी शामिल थे। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *