2 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:ऑपरेशन शिकंजा के तहत दबिश देकर पकड़ा; चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई

2 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर और स्थाई वारंटी को सवाई माधोपुर की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आरोपी मनराज उर्फ मनराज दिवाना (35) पुत्र रघुनाथ गुर्जर, निवासी ग्राम रजवाना, पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा कई मामलों में वांटेड था। साल 2023 में जारी हुआ था स्थाई वारंट मानटाउन थानाधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में फरार, स्थाई वारंटी एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सीआई महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया। टीमों ने कई इलाकों में बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी। इस कड़ी में पुलिस टीम के सदस्य एएसआई धर्मेन्द्र, कॉन्स्टेबल भैरूसिंह, कॉन्स्टेबल आशाराम मंगलवार को पांवडेरा रेलवे फाटक, कस्बा चौथ का बरवाड़ा से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मनराज एससी/एसटी सवाई माधोपुर कोर्ट के एक मामले में स्थाई वारंटी के रूप में लंबे समय से फरार चल रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी साल 2023 से फरार चल रहा था। आरोपी मनराज दीवाना के खिलाफ विभिन्न थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश मनराज दीवाना पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा का हिस्ट्रीशीटर भी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *