2-2,3-3 लाख आबादी पर जिले बना दिए:दिलावर बोले-मेरी विधानसभा को जिला बनाने की मांग चल रही,लोग टंकी पर भी चढ़े

प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज सीकर के खाटूश्याम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मदन दिलावर की पत्नी सूरज दिलावर,पुत्र दीपक और पवन,पोता वेदांत सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने मदन दिलावर और उनके परिवार को पूजा-अर्चना भी करवाई। मदन दिलावर इस दौरान मीडिया से रूबरू हुए। जिला बनाते समय मापदंड की पालना जरूरी राजस्थान में भाजपा सरकार के द्वारा नए जिले और तीन संभाग निरस्त करने की बात पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कोई भी जिला बनाते समय कुछ मापदंड होते हैं,उनकी पालना होना जरूरी है। अब ऐसे तो होता नहीं कि मनमाने तरीके से बना लें। 2 से 3 लाख आबादी वाले जिले बनाए जिस काम में जनता का अहित होता है उसे नहीं करना चाहिए। एक विधानसभा क्षेत्र का कोई जिला होता है क्या। हिंदुस्तान में हमने देखा है कि एवरेज एक जिले की 23 लाख जनसंख्या होनी चाहिए। यहां पर तो 2-2,3-3 लाख आबादी में जिले बना दिए। इसलिए हमने उनको निरस्त किया है। जब जनसंख्या के हिसाब से लगेगा तो वापस मंत्रिमंडल निर्णय करके बना देगा। रामगंजमंडी को भी जिला बनाने की मांग चल रही 7 से 8 लाख आबादी वाले जिलों को यथावत रखने की बात पर दिलावर ने कहा कि दूरी का भी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे तो जैसलमेर भी एक विधानसभा क्षेत्र के लगभग है। दूरी, जनसंख्या,संसाधन सहित कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है उसके बाद निर्णय किया जाता है। लंबे समय की मांग के बाद बने नए जिले को निरस्त करने की बात पर मदन दिलावर ने कहा कि ऐसे तो मेरी विधानसभा रामगंजमंडी को भी जिला बनाने की मांग चल रही है और लोग टंकी पर भी चढ़ गए थे। कांग्रेस जनता के पैसे बर्बाद करना चाहती थी
मदन दिलावर ने कहा कि यदि कांग्रेस ने जिले और संभाग बनाने का काम सोच समझकर किया था तो जनता उन्हें निर्णय दे देती। जिले बनने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली क्योंकि जनता ने स्वीकार नहीं किया। क्योंकि इतने छोटे-छोटे जिले बनाकर कांग्रेस जनता के पैसे बर्बाद करना चाहती थी जो उचित नहीं है। खाटू में सुविधाएं ठीक
खाटूश्याम में दर्शन करने आने वाले भक्तों की सुविधाओं पर बोलते हुए मदन दिलावर ने कहा कि वर्तमान में तो व्यवस्थाएं ठीक है लेकिन जिस तरह से यहां भक्तों के आने की गति है वह ज्यादा है तो थोड़ी अव्यवस्थाएं हो सकती है। जैसे श्रद्धालुओं को दर्शन में समय लग सकता है। जश्न नहीं खुशियां और उत्सव मनाते हैं
नववर्ष की बधाई देते हुए मदन दिलावर ने कहा कि हम जश्न नहीं बल्कि खुशियां और उत्सव मनाते हैं। सभी श्यामभक्तों से अपील है कि सरकार जो भी कर रही है उसमें कोई कमी है तो सरकार को बताना चाहिए ताकि उसमें सुधार किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *