भास्कर न्यूज | लुधियाना विवेक धाम चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से स्वामी विवेक भारती महाराज की अध्यक्षता में आज से 15 मार्च तक 20वां संत सम्मेलन व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नूरवाला रोड विवेक धाम में किया जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। विवेक धाम चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि 20वें संत सम्मेलन को लेकर पूरे मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। संत सम्मेलन के दौरान परम पूज्य राम भाई वृंदावन की तरफ से प्रतिदिन दोपहर 3.30 से लेकर सायं 7.30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा कर भक्तों को निहाल किया जाएगा। साध्वी स्मृति भारती ने कहा कि कथा के अंतिम दिन 15 मार्च को सुबह 10 से 1 बजे तक भारत के विभिन्न क्षेत्रों से संत महापुरुष आकर अपने प्रवचनों के द्वारा भक्तों को निहाल करेंगे। इस अवसर पर सुनीता शर्मा, रामानुज, नमन श्रुति आदि मौजूद रहे।


