20 जिले के तापमान हुआ 10 डिग्री से कम:झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, अभी तापमान में और आएगी कमी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। झारखंड के 24 जिलों में से 20 जिले ऐसे हैं जहां का तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया है। सब से कम तापमान वाले जिलों में गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, गुमला, सिमडेगा शामिल है। इन जिलों का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 9 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी इस कड़कड़ाते ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। लगातार कम हो रहा तापमान बात राजधानी रांची के मौसम की करें तो राजधानी का तो यहां करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर गया है। मंगलवार को राजधानी का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया था। राज्य के अन्य जिलों में मौसम साफ होने की वजह से पारा गिर गया है। राजधानी रांची और उसके आसपास इलाके में न्यूनतम तापमान में लगातार अंतर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास था वहीं बुधवार को 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बात शहरी क्षेत्र के सबसे कम तापमान वाले जिले की करें तो गढ़वा का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, गिरेगा तापमान मौसम केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है। 15 दिसंबर तक राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। सुबह में कोहरा रहेगा। बाद में मौसम साफ हो जाएगा। रांची से सटे कांके के तापमान में भी गिरावट आई है। कांके का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस चला गया है। झारखंड के पूरे सप्ताह के मौसम का ब्योरा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *