बरनाला | 20 बोतल अवैध शराब सहित पुलिस ने आरोपी को काबू किया है। जानकारी देते हुए पुलिस स्टेशन सिटी बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अमनदीप सिंह निवासी बाजाखाना रोड बरनाला को 20 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यह आरोपी बाहर से सस्ते दाम में शराब लाकर आगे बेचने का धंधा करता है। जिस दौरान पुलिस ने आरोपी को 20 बोतल अवैध शराब सहित काबू कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


