छत्तीसगढ़ में 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें 5 IG, 1 DIG, 1 AIG समेत 9 जिलों के SP भी शामिल हैं। सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के IG भी बदले गए हैं। इसमें दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक राजेश अग्रवाल को सरगुजा SP, विजय अग्रवाल दुर्ग एसपी, भावना गुप्ता बलौदाबाजार SP, सूरज सिंह धमतरी SP, लक्ष्य शर्मा खैरागढ़ एसपी, आंजनेय वार्ष्णेय सारंगढ़ और योगेश पटेल बालोद SP बनाए गए हैं। SR भगत गौरेला पेंड्रा SP और विजय पांडे को जांजगीर-चांपा का SP बनाया गया है। इसके साथ ही DGP की रेस में शामिल रहे सीनियर आईपीएस अफसर पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। इसके अलावा अजातशत्रु बहादुर सिंह को इंटेलिजेंस DIG बनाए गए हैं। वहीं जांजगीर-चांपा SP को CID के AIG बनाए गए हैं। देखिए आदेश-