200 कार्यकर्ताओं का किया सम्मान:भाजपा से जुड़ने में महिलाएं पीछे, तीन महीने में 60 लाख लोग पार्टी से जुड़े

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 60 लाख प्राथमिक सदस्य और 65 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया है। प्रदेश में तीन महीने तक चले इस अभियान में चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं के बावजूद प्रदेश में पार्टी के सदस्य बने 60 लाख सदस्यों में से 80 फीसदी पुरुष हैं, जबकि महिलाओं की संख्या केवल 20 फीसदी है। प्राथमिक सदस्य के रूप में पार्टी लगभग 48 लाख पुरुषों को जोड़ने में सफल रही है, जबकि महिलाएं लगभग 12 लाख हैं। सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी से जुड़ने वालों में सर्वाधिक 63 फीसदी 18 से 35 साल के उम्र के युवा हैं। इसके बाद क्रमश: संख्या में कमी आई है। 36-50 साल के 26%, 51-65 साल के 9 प्रतिशत और 65 साल से ज्यादा उम्र के केवल 2 फीसदी लोग ही भाजपा से जुड़े। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि सामान्य वर्ग के 18%, ओबीसी वर्ग के 54% अजजा वर्ग के 18%, अजा वर्ग के 9% लोगों ने सदस्यता ली।
कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम रहा सार्थक: किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम की पराकाष्ठा के चलते लगातार चार चुनावों में भाजपा को स्नेह व समर्थन मिला है। देव ने कार्यकर्ताओं से इसी उत्साह व ऊर्जा के साथ भविष्य में भी संगठन के विस्तार में जुटे रहने का आह्वान किया। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 65 हजार सक्रिय सदस्य बनाए केंद्र और राज्य में दो तिहाई बहुमत का लक्ष्य रखें: जम्वाल
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि आप लोगों ने मेहनत के साथ छत्तीसगढ़ के सपनों को पूरा किया है। भाग्य तभी बदलता है, जब मेहनत चरम सीमा पर होती है। मेहनत करके आपने अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है। हम और अच्छी मेहनत करके अगली केंद्र व प्रदेश सरकार दो-तिहाई बहुमत से लेकर आएंगे, इसका संकल्प लेते हैं। महापर्व के रूप में मनाया अभियान: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सदस्यता अभियान में इतना बड़ा लक्ष्य प्राप्त करके गौरव का अनुभव हो रहा है। 3 महीने तक चले अभियान को हमने संगठन महापर्व के रूप में मनाया है। सभी वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में इतना बड़ा लक्ष्य हमने हासिल किया है। 6 विधायकों का सम्मान
20 हजार से ज्यादा सदस्य जोड़ने 6 विधायकों और सांसदों को सदस्यता भूषण सम्मान दिया गया। इसके अलावा जांजगीर-चांपा के रवि पाण्डेय (16,207) और रायगढ़ के महेश साहू (15,1207) का नाम भी शामिल है। रायपुर संभाग में विधायक पुरंदर मिश्रा पहले नंबर पर हैं। सदस्यता अभियान में 13 हजार सदस्य जोड़ने पर बसंत अग्रवाल को सदस्यता रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार भाजपा के रायपुर जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल और जैसिंघ को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *